फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Second report of two positives among admitted infectives

भर्ती संक्रमितों में दो की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 04 Jun 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Second report of two positives among admitted infectives
बिछिया कोविड़ अस्पताल से कोरोना संक्रमितों के ठीक होने पर घर भेजते समय पुष्प वर्षा करते एसीएमओ ए? - फोटो : UNNAO
बिछिया(उन्नाव)। कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती छह कोरोना संक्रमितों के दूसरे सैंपल दो दिन पहले लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। इसमें दो युवकों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है जबकि चार युवक निगेटिव मिले हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया गया। सैनिटाइजर व मास्क देकर उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोविड एलवन हॉस्पिटल में भर्ती संक्रमितों में मियागंज ब्लॉक के गांव सहबसी के 1, बांगरमऊ ब्लॉक के गांव डोरिया का 1, नवाबगंज ब्लॉक के गांव मलांव का 1 व बीघापुर ब्लॉक के गांव राजापुर पिपरिहा के 3 संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजी गई थी। इसमें नवाबगंज ब्लॉक के मलांव निवासी युवक व बीघापुर ब्लॉक के गांव राजपुर पिपरिहा निवासी एक युवक के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

जबकि चार अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एसीएमओ डॉ. एके रावत ने पुष्पवर्षा कर विदाई की और 14 दिन होम क्वारंटीन के लिए कहा। यहां डॉ. मुसीर अहमद, सीएचसी प्रभारी डॉ. आरपी सचान सहित पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हो गई। इसमें 18 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 21 का अभी इलाज चल रहा है। कोविड हॉस्पिटल में काम करने वाले स्टाफ में 5 डॉक्टर व 6 पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ मंगलवार को दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आने वाले संक्रमित युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हसनगंज तसहील के गांव सहबसी के हॉटस्पॉट क्षेत्र की अवधि सात दिन और बढ़ा दी गई है। बुधवार से समाप्त होना था लेकिन डीएम ने अवधि और बढ़ा दी है। सहबसी गांव में 20 मई को मुंबई से वापस लौटे युवक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद डीएम रवींद्र कुमार ने गांव को जाने वाले मार्ग को अस्थायी रूप से 3 जून तक सील करा दिया था। लेकिन यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बाद में बढ़ती देख डीएम ने अब हॉटस्पॉट क्षेत्र को 10 जून तक और बढ़ा दिया है। वहीं, बीघापुर ब्लॉक के गांव सुखदेवपुर में 20 मई को युवक के कारोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित करते हुए 3 जून तक रास्तों को सील किया गया था। लेकिन यहां भी संक्रमितों की संख्या बढ़ने से 10 जून तक हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed