{"_id":"6bf17a76167b6934e0dfefa949a96e52","slug":"school-children-celebrated-on-the-eve-of-christmas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों में बच्चों ने मन मोहा
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
हैप्पी फेसेस स्कूल में क्रिसमस पूर्व रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने क्रिसमस ट्री, सांताक्लाज, जीजस के वेष में लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यहां नन्हें-मुन्ने बच्चों के बीच प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला आवास-विकास स्थति हैप्पी फेसेस स्कूल में बच्चों ने गीत वीसल ओवर कम से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसमें नाइसा, काव्य, समीक्षा, वाकर, अंश आदि बच्चों ने भाग लिया। पीजीबी के फिंगर फैमिली गीत में अर्चित, अनन्य, मुग्ध, आभाष, रुद्र, दृश्य, वैभवी आदि ने हिस्सा लिया। गीत हैप्पी डे सभी ने सराहा। इसमें आद्या, हर्षल, यथार्थ, एकांश, खुशी ने अपनी प्रस्तुति दी। विधान, अभिनव आदि छात्रों 'छोड़ो कल की बातें, पापा मेरे पापा और नानी तेरी मोरनी के गीतों से महफिल में समा बांध दिया। श्रंखला में केजी ए और बी ने प्रेज हिम, प्रेज हिम गीत गाया। जिसमें दीक्षा, संजना, अयान, वरदान, निधात्री, श्रेष्ठा, अभिव्यक्ति, निरुपम आदि ने भाग लिया। चेयरमैन आनंद व रोमा आहूजा ने यीशू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जानकारी दी। प्रधानाचार्या अंजली बाजपेई ने बताया कि क्रिसमस मसीह समुदाय द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाने वाला सबसे अहम पर्व है। यहां बच्चों ने क्लास पार्टी भी की। बच्चों को उपहार के रूप में चॉकलेट व केके दिया गया। आनंद ने बताया कि 24 व 25 दिसंबर को विद्यालय बंद रहेगा।
विज्ञापन