फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Saved the lives of the innocent mother of one and a half year

डेढ़ साल के मासूम ने बचाई मां की जान

Wed, 25 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 25 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Saved the lives of the innocent mother of one and a half year
उन्नाव। डेढ़ साल के बच्चे ने खेल-खेल में अपने चाचा का फोन रिसीव कर अपनी मां की जान बचा ली। रेलवे स्टेशन के एनाउंसमेंट सुकर परिवार के लोग पहुंचे और जहरखुरानी की शिकार होकर बेहोश पड़ी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत ठीक है। जहरखुरान उसकी सोने की चेन और झुमकी लूट ले गए हैं। महिला की तलाश में कोतवाली पुलिस की भी भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला एबीनगर कालेज रोड निवासी सोनी सिंह (25) पत्नी वैभव सिंह सोमवार सुबह करीब दस बजे डेढ़ साल के बेटे राघव को टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल जा रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और अपने साथ रेलवे स्टेशन लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


सुनसान स्थान पर बदमाशों ने सोनी से उसकी सोने की चेन और झुमकी लूट ली। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और सोनी का मोबाइल मिलाया मगर फोन रिसीव नहीं हुआ। शाम करीब पांच बजे महिला के देवर निशी ने फोन मिलाया तो महिला ने लड़खड़ाती जुबान से बचाओ-बचाओ की गुहार लगाई और फोन कट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिंता होने पर परिजन कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने सर्विलांस की मदद ली और महिला के मोबाइल फोन की लोकेशन ली तो वह सिविल लाइंस क्षेत्र में पाई। परिवार के लोग फोन मिलाते रहे इसी दौरान महिला के गोद में खेल रहे उसके डेढ़ साल के बच्चे ने खेल-खेल में रिसीव का बटन दबा दिया।

परिजनों ने बात करने का प्रयास किया मगर दूसरी तरफ से सोनी ने कोई जवाब नहीं दिया। इसी दौरान परिजनों को रेलवे स्टेशन से हो रही ट्रेनो के एनाउंसमेंट की आवाज सुनाई दी।


इसके बाद परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे और तलाश शुरू की तो सोनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ओवरब्रिज की ओर एक बेंच पर लेटी थी और उसका बच्चा रो रहा था। परिजनों ने सोनी सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से मंगलवार सुबह हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने छुट्टी देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed