{"_id":"1f2dcd01507b9d3ef197a945b6e6d6d1","slug":"sanitation-workers-strike-continues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने जारी रखी हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने जारी रखी हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। वेतन संबंधी मांगों को लेकर निकाय के संविदा सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन रविवार को भी हंगामा किया। हड़ताल के चलते सड़कों पर झाड़ूू नहीं चली।
उप्र सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकमल धानुक का कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती साफ-सफाई का कार्य बंद रखा जाएगा। वेतन की मांग को लेकर नगर पालिका उन्नाव के सफाई कर्मचारी कई महीनों से पालिका अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कानो में जूं तक नहीं रेंग रही है।
कई बार विरोध के स्वर भी उठे लेकिन अधिकारियों ने कोरा आश्वासन देकर मामले को दबा दिया। उनका कहना था कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
दो दिनों से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर के प्रमुख मार्गों में कूड़ा पड़ा हुआ है। इतना ही नहीं मोहल्लों में भी कर्मचारी झाड़ू लगाने नहीं आ रहे हैं इससे गलियां भी गंदी हैं। यदि दो तीन दिन ऐसा ही रहा तो लोगों को गंदगी से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
कर्मचारियों का यह भी कहना था कि यदि अधिकारियों के रवैये में सुधार न हुआ तो अधिकारी पानी सप्लाई भी बंद कर देंगे। इस दौरान मुख्य रूप से बाबादीन धानुक, अशोक धानुक, निहाल असगर, महेश, रमेश, अशोक भारती आदि सफाई कर्मचारी रहे।
ईओ नगर पालिका रोली गुप्ता ने बताया कि अभी तक शासन से हमें वेतन जारी करने का कोई लिखित पत्र नहीं मिला है ऐसे में संविदा कर्मचारियों का वेतन कैसे जारी किया जा सकता है।