फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Samman Nidhi will reach the accounts of 4.52 lakh farmers tomorrow

Unnao News: 4.52 लाख किसानों के खातों में कल पहुंचेगी सम्मान निधि

Fri, 01 Aug 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 01 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi will reach the accounts of 4.52 lakh farmers tomorrow
उन्नाव। किसानों के बैंक खातों में कल शनिवार को सम्मान निधि की 20वीं किस्त पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अगस्त को वाराणसी से किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करेंगे। इस बार पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिले के सभी ब्लाकों में, हसनगंज में कृषि विज्ञान केंद्र और जिला मुख्यालय पर मंडी परिषद में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा व अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) में दो हेक्टेयर (आठ बीघा) वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार हर फसली सीजन की शुरुआत होते ही दो हजार रुपये की किस्त किसानों के खातों में भेजती है। इधर, खरीफ का सीजन शुरू हो गया है। इस कारण किसानों को खेती, किसानी में राहत देने के लिए सरकार सम्मान निधि भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत दो अगस्त को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से किसानों के खातों में रुपये ट्रांसफर करेंगे। कृषि विभाग ने ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए कुछ दिन पहले कर्मचारियों को लगाकर खाते की ऑनलाइन फीडिंग करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 4.52 लाख किसानों का डाटा फीड करने का काम किया गया है। जैसे ही प्रधानमंत्री ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने के लिए बटन क्लिक करेंगे वैसे ही किसानों के मोबाइल में रुपये पहुंचने का मैसेज आने लगेगा।

--

फार्मर रजिस्ट्री का नहीं फंसेगा पेंच
जिला कृषि अधिकारी शशांक कुमार ने बताया कि सम्मान निधि आने की प्रस्तावित तिथि दो अगस्त है। हालांकि 20वीं किस्त में फार्मर रजिस्ट्री का पेंच नहीं फंसेगा। इसलिए जो अब तक के कुल लाभार्थी हैं, उन सभी को सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। बताया कि अब तक 452512 किसानों में 265950 की ही फार्मर रजिस्ट्री हुई है। शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री न होने से इस बार किसानों को छूट दी गई है। पिछली तीन किस्तों में 4.52 लाख किसानों को ही सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

--
सम्मान निधि पाने वाले जिले किसानों की संख्या पर एक नजर
पहली किश्त में 582320, दूसरी 565733, तीसरी 549903, चौथी 531283, पांचवीं 502650, छठी 490634, सातवीं 481866, आठवीं 476420, नौवीं 469417, दसवीं 462976, ग्यारहवीं 453389, बारहवीं 425341, तेरहवीं 417833, चौदहवीं 405869, पंद्रहवीं 362234, सोलहवीं 337036, सत्रहवीं 311590, अट्ठारहवीं 288936, उन्नीसवीं किश्त में 244035 किसानों को सम्मान निधि मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed