फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   sammaan

विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम पर 75 महिलाएं सम्मानित

Sat, 21 Aug 2021 07:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
sammaan
निराला प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति कार्यक्रम में सम्मानित की गई महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण की शनिवार को शुरुआत हुई। निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 75 महिलाओं को डीएम व जनप्रतिनिधियों ने मिशन शक्ति पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम व संबोधन का प्रसारण दिखाया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का उद्बोधन भी लोगों ने सुना।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सीखें। बच्चों को भी शिक्षा के साथ महिलाओं के सम्मान की सीख देना जरूरी है। डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि एक महिला परिवार का निर्माण करतीं हैं। सशक्त नारी से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने महिला अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी दी। इस दौरान विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एडीएम राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी में शिवपुरी, काजीपुर बंगर, दबौली, सैंता व पट्टी हमीद सहित पांच ग्राम पंचायतों में महिलाओं को लैपटॉप के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुनाया गया। औरास ब्लॉक के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हसनगंज की ग्राम पंचायत सिंघनापुर में ग्राम प्रधान तारावती पाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह में महिला हेल्प डेस्क के महत्व और पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों से मिलने वाली मदद को दर्शाते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें राह चलती महिला से छींटाकशी और पीड़िता द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करने के बाद मिली मदद दिखाई गई। इस दौरान मिशन शक्ति के तृतीय चरण की नोडल अधिकारी सीओ सफीपुर बीनू सिंह, सीओ सिटी कृपाशंकर, आरआई सुभाष चंद्र, महिला थाना प्रभारी प्रेमवती, परिवार परामर्शदाताआें में डॉ आशीष श्रीवास्तव और डॉ मनीष सिंह सेंगर मौजूद रहे। डीएम रवींद्र कुमार व एसपी अविनाश पांडेय ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला थाना प्रभारी व महिला आरक्षियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed