फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Running competition, Ankush and Vanshika first in primary category

Unnao News: दौड़ प्रतियोगिता, प्राथमिक वर्ग में अंकुश और वंशिका प्रथम

Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 04 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Running competition, Ankush and Vanshika first in primary category
फोटो- 25
विज्ञापन



दौड़ प्रतियोगिता, प्राथमिक वर्ग में अंकुश और वंशिका प्रथम

विश्व दिव्यांग दिवस पर हुआ खेल प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। विश्व दिव्यांग दिवस पर शहर के नॉर्मल स्कूल में बीएसए और जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) के संयोजन में दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

सीडीओ ऋषिराज ने प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालक व बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर प्रयोगिता की शुरुआत कराई।प्राथमिक बालक वर्ग में छात्र अंकुश प्रथम, युवराज दूसरे और सूरज तीसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग में छात्रा वंशिका प्रथम, काजल द्वितीय और खुशबू तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग के विजेता अभिनव प्रथम, प्रियांशु द्वितीय व प्रिंशु तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम, मौसमी द्वितीय और कुंती ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ में गुलफाम और बालिका वर्ग में संगीता पहले स्थान पर रहीं। दृष्टि बाधित बच्चों की छूकर पहचानो प्रतियोगिता में छात्र प्रियांशु प्रथम, भूरी और सुनैना दूसरे, पवन तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की गणित दौड़ में प्रिंशु प्रथम रहे। इसके साथ ही गायन, अंताक्षरी, सुलेख और कला प्रतियोगिता कराई गई। विजेता बच्चों को सीडीओ और बीएसए संगीता सिंह ने पुरस्कृत किया। निशा तोमर, पुरुषोत्तम यादव, मनोज श्रीवास्तव, रवि चौरसिया, गौरव यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉं रचना सिंह, राकेश तिवारी, शशिप्रभा, प्रदीप उपाध्याय, विनोद द्विवेदी, रमेश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed