फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Repairs continued overnight, power supply disrupted

Unnao News: रात भर चली मरम्मत, बाधित रही बिजली आपूर्ति

Tue, 13 May 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 13 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Repairs continued overnight, power supply disrupted
उन्नाव। आंधी के चलते शहर के कई मोहल्लों की रविवार शाम गुल हुई बिजली आपूर्ति 12 घंटे बाद सामान्य हो सकी। कर्मचारी रात भर मरम्मत करते रहे। अधिकारियों ने दूसरे विकल्पों से प्रभावित क्षेत्रों में रात में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया लेकिन यह कोशिश बहुत कारगर साबित नहीं हुई। सुबह आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आंधी और हल्की बारिश हुई थी। शहर में भी आरटीओ कार्यालय के पास पेड़ बिजली लाइन पर गिरने से पीडीनगर उपकेंद्र बंद से आपूर्ति ठप हो गई थी। किसी तरह से रात 8:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी थी। इसके बाद रहमान फैक्टरी के पीछे चार पोल टूट गए। इससे टाउन प्रथम व द्वितीय फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने रात में ही कर्मचारियों को लगाकर मरम्मत शुरू कराई लेकिन टूटे पोल ठीक नहीं हो सके।
विज्ञापन

अधिकारियों ने टाउन प्रथम व द्वितीय को दूसरे फीडरों से जोड़कर एक-दो घंटे के अंतराल में बिजली देने का प्रयास किया। हालांकि यह प्रयास लोगों को राहत नहीं दे सके। लोग रात भर बिजली किल्लत झेलते रहे। सोमवार सुबह टूटे पोल बदले गए इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। एक्सईएन प्रथम सौरभ निगम ने बताया कि आंधी के चलते पोल टूट गए थे। जिस कारण रात में पोल बदलना संभव नहीं हो पाया। रात भर काम चलता रहा। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति दी गई। सोमवार दोपहर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed