फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Relationship's brother-in-law raped a teenager

Unnao News: रिश्ते के जीजा ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Wed, 12 Apr 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Relationship's brother-in-law raped a teenager
अचलगंज। घर आए रिश्ते के जीजा ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। उसके माता पिता फसल काटने खेत गए थे। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अचलंगज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 16 साल की किशोरी मंगलवार रात को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता व अन्य परिजन गेहूं की फसल काटने गए थे। इसी दौरान मौका पाकर कई दिनों से इसी गांव में अपनी ससुराल आया साढ़ू के दामाद ने मंगलवार रात किशोरी से दुष्कर्म किया। अधिक रक्तस्राव होने पर किशोरी की हालत बिगड़ी तो वह उसे उसके हाल पर छोड़कर भाग गया। सुबह घर पहुंचे परिजनों ने बेटी की हालत देखी तो उसे अचलगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। दुष्कर्म की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और किशोरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि किशोरी के पिता ने दुष्कर्म की तहरीर दी है। आरोपी हिरासत में है। मेडिकल की रिपोर्ट और पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed