फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Recommendation to dissolve the management of schools

विद्यालयों के प्रबंधतंत्र को भंग करने की संस्तुति

Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Recommendation to dissolve the management of schools
उन्नाव। चार दिन की जद्दोजहद के बाद भी नियुक्ति वाले विद्यालयों में तैनाती न देने पर टीजीटी-पीजीटी के 23 अभ्यर्थियों ने बतौर शिक्षक (रमसा) राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूलों में गुरुवार से काम शुरू कर दिया है। वहीं इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति न देने वाले प्रबंधतंत्र को भंग करने की संस्तुति भी डीआइओएस ने कर दी है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार को डीआइओएस ने विद्यालय प्रबंधकों पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे संज्ञान लिए जाने के बाद अब तक अभ्यर्थी शोभा सिंह जलाल को ही नियुक्ति वाले विद्यालय में तैनाती दी गई है। शेष अभ्यर्थी डीआइओएस कार्यालय के रजिस्टर में हाजिरी दर्ज कर रहे थे। बुधवार को अभ्यर्थी डीएम रवींद्र कुमार से मिले थे।
विज्ञापन

डीएम ने डीआइओएस को कार्यालय बुलवाकर समस्या हल करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीआइओएस ने अभ्यर्थियों को जिले में संचालित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में भेजने की तैयारी करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अभ्यर्थी बतौर शिक्षक रमसा में तब तक सेवाए देंगे, जब तक नियुक्ति वाले विद्यालय से तदर्थ शिक्षक नहीं हट जाते। डीआईओएस राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिन विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी को नियुक्ति नहीं दी जा रही है, उनके खिलाफ प्रबंधतंत्र को भंग करने की संस्तुति करते हुए पत्र शिक्षा निदेशक को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed