फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rape with a maiden woman

मायके आई महिला से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 13 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rape with a maiden woman
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मायके आई महिला को शौच के दौरान बीच रास्ते में खींचकर गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच की बात कह रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एक हिंदू संगठन के विरोध पर पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में एक गांव निवासी दलित महिला कुछ दिन पहले मायके आई थी। मंगलवार भोर पहर शौच को गई थी। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के वर्ग विशेष वर्ग के युवक ने उसे खींच लिया। सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर जान की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची महिला ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मंगलवार शाम तक कोतवाली पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी, जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed