{"_id":"43ac369d9e9735ea9c4c080ddf0fde79","slug":"rape-hindi-news-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा नौ की छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शौच के लिए गई किशोरी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने दोस्त के साथ मिलकर अगवा कर लिया। अपने घर में बंधक बनाकर गैंगरेप किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 9 की छात्रा मंगलवार रात करीब बारह बजे घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया और अपने घर में बंधक बनाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सुबह किशोरी घर में नहीं मिली तो परिजनों ने तलाश शुरू की। करीब छह बजे युवकों ने उसे किसी को कुछ न बताने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उसे लेकर बिहार थाना पहुंचे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। बिहार थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।