{"_id":"5f2320718ebc3e9fde70624e","slug":"rakhi-and-sweet-shops-will-open-on-august-2-unnao-news-knp5742152151","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अगस्त को खुलेंगी राखी व मिठाई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 अगस्त को खुलेंगी राखी व मिठाई दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाजार खुलने के दिवसों में संशोधन कर दिया है। अब 2 अगस्त यानि रविवार को अस्थायी रूप से लगने वाली राखी व मिठाई दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। वहीं, 1 अगस्त शनिवार को पूर्ण बंदी रहेगी।
विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि सभी त्योहार कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने के साथ आपसी भाईचारे से मनाए जाएं। कहा कि कि बकरीद व रक्षाबंधन त्योहार पर किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए। कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। सभी को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि एलआईयू द्वारा सभी संवेदनशील इलाकों में निरीक्षण कर लिया जाए। सभी को निर्देश दिए कि मुख्य बाजारों में सतर्कता बरती जाए जिससे छेड़खानी, लूट आदि की घटनाएं न हो। एसडीएम व सीओ क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक कर लें।
पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में काम करें। किसी भी तरह का विवाद न होने पाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार, सभी एसडीएम व सीओ के साथ थानाध्यक्ष व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।