फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rainy season

ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Wed, 04 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 04 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
rainy season

उन्नाव। अचानक मौसम ने मंगलवार को पलटी खाई। आसमान बादलों से पट गया। कुछ तहसील क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। यह देख किसानों की माथे पर बल आ गया। वहीं कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। पिछले कई दिनों से मौसम साफ होने से तेज धूप निकल रही थी।

विज्ञापन


आसमान साफ और तेज धूप से ठंड में खासी कमी आ गई थी लेकिन मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था। आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही थी इससे तेज धूप भी नहीं निकल रही थी। शाम 4 बजे के बाद आसमान में पूरी तरह से बादल छा गए। काले घने बादलों के चलते कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन


चकलवंशी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के कंजौरा, जखापुर, ऐरा भदियार, परमनी, गिरवरखेड़ा, भागूखेड़ा, बिधनू आदि गांवों में बारिश के साथ छोटे आकार के ओले गिरे। हालांकि ओले गिरने का सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं गिरा। फिर भी ओले देख आलू व सरसो उत्पादक किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगीं। इसके अलावा नवाबगंज, असोहा, बीघापुर आदि क्षेत्रों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed