फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   rain create problem for people

आधा घंटा हल्की बारिश, कहीं आफत, कहीं राहत

Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
rain create problem for people
उन्नाव। भीषण गर्मी और उमस के बीच मंगलवार शाम को मौसम बदला। करीब आधे घंटे की बारिश ने लोगों को राहत दी लेकिन मुख्य मार्गों पर कई दिनों से फैली सिल्ट बारिश के बाद लोगों के लिए मुसीबत बन गई। कलक्ट्रेट मार्ग पर कीचड़ फैल गया। नाला सफाई ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। सूचना पर पालिका की टीम ने सफाई शुरू की।
विज्ञापन

बारिश से आदर्श नगर, पीतांबर नगर, सिविल लाइंस व अन्य वार्डों में सिल्ट सड़क पर फैल गई। कलक्ट्रेट मार्ग से अफसरों का आवागमन होता है, इसके कारण पालिका की टीम दो ट्रैक्टर ट्राली और जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और सिल्ट हटाने में औपचारिकता की। हालांकि इससे लोगों को राहत नहीं मिल पाई और उन्हें गंदगी के बीच से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

मानसून सात दिन बाद
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इस बार मानसून सात दिन लेट है। पूर्व की हवा का दबाव बन रहा है जिससे प्री मानसून बारिश दो दिन में हो सकती है। 27 जून के बाद मानसून आने की उम्मीद है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

76 में 52 नाले ही साफ
मानसून आने को है और नगर पालिका अभी तक 76 में 52 नालों की सफाई कर सकी है। शहर के पुराने और बड़े नाले अभी भी कूड़े और सिल्ट से भरे हैं। सफाई न होने से शहर के निचले मोहल्लों में लोगों को जलभराव से जूझना पड़ेगा। शहर का तालिब सराय नाला, मोती नगर नाला, कांशीराम कालोनी नाला और अताउल्ला नाला के अधिकांश हिस्से की सफाई अभी बाकी है।
बोले जिम्मेदार
नगर पालिका ईओ सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि नालों की सफाई का काम समय से पूरा करा लिया जाएगा। अलग-अलग टीमें सिल्ट निकालने का काम कर रही हैं। निकाली गई सिल्ट कई दिन बाद भी न उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर थे। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सेल्फी प्वाइंट पर रही रौनक
उन्नाव। बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ तो लोग बच्चों और परिवार को लेकर घर से निकले। शाम को निराला पार्क में काफी चहल-पहल रही। सरदार पटेल द्वार और सेल्फी प्वाइंट पर रौनक रही। सिविल लाइंस निवासी मोहित सिंह, प्रतीक शुक्ला, दिव्यांशी दीक्षित, अनुभव कुमार, राजीव तिवारी, सोनिया, प्रियंका आदि ने बताया कि काफी दिनों बाद मौसम ठीक हुआ है। इसलिए बच्चों को लेकर घूमने निकले हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed