फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rain and strong winds caused power outage, woman died due to lightning

Unnao News: बारिश और तेज हवाओं ने उड़ाई बिजली, वज्रपात से महिला की मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 20 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rain and strong winds caused power outage, woman died due to lightning
उन्नाव/चकलवंशी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने शहर से लेकर गांव तक की बिजली उड़ा दी। शहर में 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन और लोकल फाल्टों से तीन घंटे तक बिजली संकट रहा। वहीं, बिजली गिरने से एक महिला और छह बकरियों की मौत हो गई. जबकि एक महिला झुलस गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदला और बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज हवाएं चलने लगीं। इसी बीच गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। वहीं, माखी थानाक्षेत्र के पवई के मजरा शिवबक्सखेड़ा निवासी रामराज की पत्नी ज्योति (40) मवेशी चराने गईं थीं। उनके साथ गांव की शारदा पत्नी रामनरेश, कमला पत्नी रामकिशोर व रामबाबू भी बकरियां चरा रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली चमकने लगी तो सभी लोग गांव निवासी छोटा के बाग में चले गए। जहां जामुन के पेड़ पर बिजली गिरने से ज्योति, शारदा और छह बकरियां चपेट में आ गईं। ज्योति और छह बकरियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि शारदा गंभीर रूप से झुलस गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शारदा को जिला अस्पताल भेजा। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गांव के विनीत राजवंशी की सूचना पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार यशवंत सिंह, लेखपाल आशीष श्रीवास्तव ने दैवीय आपदा के तहत रिपोर्ट तैयार करके एसडीएम को भेज दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दिवंगत महिला के तीन बेटे सौरभ (10), अनुज (7), मनीष (5) रोकर बेहाल हैं। एक बेटी सोनी की शादी हो गई है। इससे पहले पिछले वर्ष रामप्रसाद की तीन मवेशियों की बिजली गिरने से मौत हो गई थी।नायब तहसीलदार सदर ने दैवीय आपदा की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिविल लाइंस में चार बजे गई बिजली शाम साढ़े सात बजे के आसपास सामान्य हो पाई। वहीं, छोटे व बड़े चौराहा, पीडीनगर, शेखपुर, इंदिरानगर, मोतीनगर, बाबूगंज, शिवनगर के अलावा नवाबगंज, औरास, हसनगंज, मियागंज में भी बिजली घंटों गुल रही। गंजमुरादाबाद में बारिश के दौरान 33 हजार की विद्युत लाइन के ऊपर एक पेड़ गिर जाने से बिजली चली गई। इससे पहले दोपहर एक बजे रोस्टिंग के चलते बिजली गुल हो गई। इसके बाद ही तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे नगर के नजदीक ही बड़ी लाइन पर यूकेलिप्टस का एक पेड़ गिर गया। देर शाम फाल्ट मिलने के बाद पेड़ को काटकर हटाया गया। बाद में फाल्ट को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ। रात आठ बजे तक काम चलता रहा। जेई कमलेश कुमार ने बताया कि फाल्ट हो जाने से कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बारिश के कारण उसे ठीक करने में समय लग गया। (संवाद)

-----
बारिश से किसानों में खुशी की लहर
फतेहपुर चौरासी। पहली तेज बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई। गुरुवार को कस्बा फतेहपुर चौरासी व आसपास के गांवों में हुई बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसान लक्ष्मी शंकर मिश्र, आनंद कुमार यादव, लक्ष्मी शंकर यादव, कृपाशंकर अवस्थी, सुशील बाजपेयी आदि ने बताया कि बरसात से खेतों में पलेवा के साथ मक्का, तिल्ली, मूंगफली के साथ धान की बेड़ आदि की बुआई शुरू हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed