{"_id":"c6adb0eb87546de82749d453d43b5cc1","slug":"rail-traffic-jams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई लाइन टूटने से खड़ी हो गईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई लाइन टूटने से खड़ी हो गईं ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। हरौनी रेलवे स्टेशन के पास रविवार को आंधी से पेड़ रेलवे की ओएचई लाइन पर गिरने गिर गया। ओएचई लाइन टूटने से विद्युत सप्लाई बंद हो गई और ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
तेज आंधी के दौरान कानपुर-लखनऊ मार्ग पर हरौनी रेलवे स्टेशन से पहले सई नदी पुल के पास एक पेड़ रेलवे की ओएचई लाइन पर गिर गया। लखनऊ की ओर जाने वाली एलकेएम करीब दो घंटे तक स्टेशन के पास खड़ी रही। कारण का पता न होने से भड़के यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
घटना के चलते जैतीपुर, अजगैन, उन्नाव जंक्शन और मगरवारा और गंगाघाट स्टेशन पर कई ट्रेनें बीच रास्ते में खड़ी हो गईं। ट्रैक बाधित होने से उन्नाव रेलवे स्टेशन पर वरुणा एक्सप्रेस व एलकेएम खड़ी रहीं। वहीं, सोनिक और अजगैन स्टेशन पर एलकेएम खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
इस दौरान पुष्पक एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, झांसी इंटरसिटी, टाटा छपरा समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि लखनऊ क्षेत्र में ओएचई लाइन पर पेड़ गिर गया था जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि अब ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है।