{"_id":"e96370bbaa62f8b0982ff2b0970b6aff","slug":"raid-into-the-home-of-rogues-bled-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के देवर को लहूलुहान कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के देवर को लहूलुहान कर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
अचलगंज/उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र में शनिवार तड़के बदमाशों ने ग्राम प्रधान के देवर के घर धावा बोला दिया। गृहस्वामी को लहूलुहान कर डेढ़ लाख रुपये और करीब तीन लाख के जेवर लूट ले गए। घायल गृहस्वामी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना के जल्द खुलासे की बात कह रही है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के जमुका गांव के मजरा टीकाखेड़ा निवासी बच्चूलाल पाल (55) दूध डेयरी चलाता है। उसकी भाभी सुशीला पत्नी बिंदा प्रसाद जमुका ग्राम पंचायत की प्रधान है। शुक्रवार को बच्चूलाल की भतीजी अंजू पुत्री रमानंदन निवासी प्रियदर्शिनी नगर का तिलक था।
बच्चूलाल और परिवार के सभी लोग तिलक लेकर कानपुर कोयला नगर गए थे। रात करीब डेढ़ बजे बच्चूलाल घर लौटा और सो गया। तड़के करीब तीन बजे असलहों से लैस चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने उसके घर में धावा बोला और लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
बच्चूलाल के बेहोश होने के बाद बदमाश बगल के कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के अलावा करीब तीन लाख के सोने-चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए।
छत पर सो रही बच्चूलाल की पत्नी कलावती खटपट की आवाज सुनकर नीचे आई तो पति लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा था। उन्होंने शोर मचाया और पड़ोस में रहने वाले भाई रामनाथ पाल व अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने अचलगंज थाना पुलिस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अचलगंज थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।