फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Prostitution gang busted in Unnao: Raid in marriage lawn, six arrested

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मैरिज लॉन में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां

Thu, 19 Aug 2021 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Aug 2021 10:01 PM IST
सार

बुधवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि पीडी नगर स्थित एक मैरिज लॉन में देह व्यापार चल रहा है। इसपर फोर्स के साथ मैरिज लॉन में दबिश दी गई। मौके से दो युवतियां व चार युवकों को अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Prostitution gang busted in Unnao: Raid in marriage lawn, six arrested
छह लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के उन्नाव जिले में मोहल्ला पीडी नगर स्थित एक मैरिज लॉन में बुधवार की रात पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार गिरोह पकड़ा। मौके से एक सभासद के पुत्र व दो युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि पीडी नगर स्थित एक मैरिज लॉन में देह व्यापार चल रहा है। इसपर फोर्स के साथ मैरिज लॉन में दबिश दी गई। मौके से दो युवतियां व चार युवकों को अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


युवतियाें में एक लखनऊ व दूसरी प्रतापगढ़ के सदर कोतवाली क्षेत्र की है। अन्य आरोपियों में मोहल्ला पश्चिमखेड़ा निवासी राहुल कश्यप, मोतीनगर निवासी पीयूष चौहान, नवीन मंडी निवासी राजेश मिश्र व सिविल लाइन निवासी गौरव त्रिपाठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में एक सभासद का पुत्र और मैरिज लॉन के मालिक और मैनेजर भी बताए गए हैं। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, वहां सभी को जेल भेजा गया है।

एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि सभी थानों की पुलिस को होटल, ढाबों का निरीक्षण कर देह व्यापार होने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। होटल, ढाबा व मैरिज लॉन के संचालकों को भी कड़ी हिदायत देने के लिए कहा गया है। 

कई जगह देह व्यापार के अड्डे
शहर में पकड़ा गया मैरिज लॉन ही अकेला नहीं है, जहां देह व्यापार चलता है। शहर के कई होटलों विशेष रूप से हाईवे के कई होटलों में यह अवैध धंधा होने की पुलिस को सूचनाएं मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed