फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Prison minister stuck for 40 minutes in a jam at toll plaza

टोल प्लाजा पर लगे जाम में 40 मिनट फंसे रहे कारागार मंत्री

Tue, 30 Jun 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prison minister stuck for 40 minutes in a jam at toll plaza
टोलप्लाजा में लगे जाम में फंसी कारागार मंत्री की स्कार्ट में शामिल गाड़ी। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज(उन्नाव)। प्रदेश के कारागार मंत्री जय किशन उर्फ जैकी सोमवार को लखनऊ से कानपुर जाते समय टोल प्लाजा पर लगे जाम में 40 मिनट तक फंसे रहे। एस्कॉर्ट में रही सोहरामऊ पुलिस भी टोल प्लाजा के जाम में फंस गई। मंत्री के जाम में फंसने की सूचना पर टोल प्रबंधन और सोहरामऊ थाना पुलिस ने मिलकर मंत्री और उनके काफिले की गाड़ी को विपरीत दिशा का ट्रैफि क रोककर कानपुर की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

शादी-ब्याह का सीजन होने की वजह से इस समय अक्सर टोल प्लाजा पर जाम के हालात बने रहते हैं। दोपहर में लखनऊ से कानपुर जा रहे कारागार मंत्री जय किशन उर्फ जैकी भी जाम में फंस गए। मंत्री के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगे कर्मचारियों के वाहन भी जाम में फंस गए।
विज्ञापन

टोल के डिप्टी मैनेजर वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सहालग का सीजन होने की वजह से इन दिनों ट्रैफिक का लोड बढ़ गया है। मंत्री के निकलने की सूचना पूर्व में नहीं दी गई थी। इसके चलते मंत्री की कार के अलावा उनके सुरक्षाकर्मियों के वाहन जाम में फ ंस गए थे। जाम खुलवाकर मंत्री को निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed