फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pregnant woman beaten for protesting abuse, report filed against three in-laws

Unnao News: गालीगलौज का विरोध करने पर गर्भवती को पीटा, तीन ससुरालियों पर रिपोर्ट

Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 07 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman beaten for protesting abuse, report filed against three in-laws
सफीपुर। गाली गलौज का विरोध करने पर ससुरालियों ने गर्भवती को पीट दिया। पीड़िता ने तीन ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल महिला को मियागंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ ग्रामीण के गांव वजीरखेड़ा निवासी ज्योति (23) पत्नी सर्वेश कुमार गौतम ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है। मंगलवार को पति खेत पर गए थे, घर पर वह अकेली थी। इसी दौरान बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव नियाजखेड़ा निवासी बड़ी ननद शिवदेवी पत्नी ठाकुर प्रसाद, हरदोई के मल्लावां थानाक्षेत्र के गांव चांदीपुर में रहने वाली छोटी ननद कुंती पत्नी दीपू और बांगरमऊ के सुरसेनी गांव के रिश्तेदार अनिल घर आए और पति का नाम लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध किया और पति के आने के बाद घर आने के लिए कहा तो इससे नाराज होकर तीनों ने मारपीट की। यही नहीं बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और भाग निकले। पड़ोसियों की मदद से सर्वेश पत्नी को मियागंज सीएचसी लाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed