फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Prayer will be offered amidst police's preparedness

पुलिस की मुस्तैदी के बीच होगी जुमे की नमाज

Fri, 27 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prayer will be offered amidst police's preparedness
शहर के जामा मस्जिद मार्ग पर पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते एसपी विक्रांतवीर। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 20 दिसंबर को जुमा की नमाज के बाद शहर में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद से सतर्क पुलिस लगातार लोगों से संवाद कर उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रही है। शुक्रवार को जुमा की नमाज को देखते हुए गुरुवार से ही पुलिस फिर से अलर्ट हो गई है। एसपी ने शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और उन्हें सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ग विशेष के धर्मगुरुओं से शांति की अपील की।
विज्ञापन

20 दिसंबर को शहर की जामा मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में वर्ग विशेष के लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए माहौल को बिगड़ने से बचा लिया था। तब से लगातार पुलिस मुस्लिम क्षेत्रों में तैनात रहने के साथ हर गतिविधि पर नजर रख रही है। एसपी के निर्देश पर लोगोें को जागरूक करने के लिए पुलिस ने गांव-गांव चौपाल लगाई। थाना-कोतवाली में पीस कमेटी बैठक कर लोगों को जागरूक किया। एक सप्ताह से लगातार सतर्कता बरत रही पुलिस ने शुक्रवार जुमा की नमाज को लेकर पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर ने गुरुवार को शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में गश्त कर लोगों से शांति की अपील की। जिले के सभी थानों में पीस कमेटी बैठक कर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया गया। देर शाम सभी थानों की पुलिस ने एसपी के निर्देश पर अपने-अपने क्षेत्र में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फतेहपुर चौरासी थाना में आयोजित पीस कमेटी बैठक में थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने लोगों को नागरिकता कानून के संबंध में जागरूक करने के साथ शांति की अपील की। वहीं थाना बेहटामुजावर में भी पीस कमेटी बैठक के दौरान एसओ राघवन सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने कोकहा। इसी तरह बांगरमऊ कोतवाल ने आयोजित पीस कमेटी बैठक में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed