फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Post office will give life certificate to pensioners sitting at home

Unnao News: पेंशनभोगियों को घर बैठे जीवन प्रमाणपत्र देगा डाकघर

Mon, 11 Nov 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Post office will give life certificate to pensioners sitting at home
उन्नाव। बुजुर्गों को जीवन प्रमाणपत्र के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डाक विभाग ने घर-घर जाकर प्रमाणपत्र देने की व्यवस्था शुरू की है। ग्रामीण डाक सेवक एवं डाकियों के माध्यम से पेंशनरों को घर बैठे इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है, जिसका शुल्क मात्र 70 रुपये है।
विज्ञापन

कानपुर मंडल के डाक अधीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि अब बुजुर्गों को पेंशन के लिए जरूरी जीवन प्रमाण पत्र पाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग एवं विभागीय इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक 31 दिसंबर तक अभियान चलाकर जीवन प्रमाणपत्र बना रहा है। सुविधा के तहत घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा शहरी, ग्रामीण के अलावा उपडाकघर एवं शाखा डाकघरों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

पेंशनधारकों का खाता किसी भी बैंक में होगा लेकिन डाकघर जीवन प्रमाणपत्र देगा। यदि पेंशनधारक घर बैठे इस सुविधा को चाहते हैं तो उन्हें पोस्टइंफो एप के सर्विस एवं रिक्वेस्ट विकल्प में जाकर एक रिक्वेस्ट देनी होगी। फिर संबंधित क्षेत्र का पोस्टमैन पेंशनधारक से संपर्क कर उसका जीवन प्रमाणपत्र उसी के घर पर जाकर बनाएगा। बताया कि यूआईडीएआई इस अभियान में तकनीकी सहायता दे रहा है। बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए चेहरे सत्यापन को ज्यादा बेहतर एवं आसान बना दिया गया है। विभाग द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर भी लगाए जा रहे हैं। अधीक्षक के मुताबिक, सभी ग्रामीण डाक सेवक एवं डाकिये मोबाइल फोन से लैस हैं। इनका उपयोग फिंगर बायोमैट्रिक व चेहरा सत्यापन तकनीक का उपयोग कर प्रमाणपत्र जारी करने के लिए किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष पोर्टल jeevanpramaan.gov.in भी बनाया गया है। इससे सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed