फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

प्रदेश में जमकर विकास कार्य हुएः जल शक्ति मंत्री

Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
political
नवाबगंज में भाजपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का दीप जलाकर शुभारंभ करते जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह। - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में सवर्णों का साथ पाने के उद्देश्य से भाजपा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया। इसमें जलशक्ति मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां बताईं। कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में जमकर विकास कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने दिवंगत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं.दीनदयाल उपध्याय के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से भारत के कोई भी प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने नहीं गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर की नींव स्थापना करने पहुंचे तो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर रामलला के दर्शन करने जाते हैं। प्रदेश में मां विध्यवासिनी, वाराणसी के काशी विश्वनाथ का सीएम ने सुंदरीकरण कराया। इलाहाबाद का नाम बदल कर वेदों में दर्ज प्रयागराज किया। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रयागराज में बंद पड़ा सरस्वती माता का मंदिर भी खुलवाया गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने साढ़े चार साल में 4.25 लाख युवाओं को रोजगार दिया। माफियाओं की साढ़े तेरह हजार करोड़ की संपत्ति को जब्त किया। 70 साल में पिछली सरकारों ने सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज व तीन एअरपोर्ट बनवाए। योगी सरकार में 38 नए मेडिकल कॉलेज व आठ नए एयरपोर्ट बनवाए गए हैं। कहा कि 1977-72 से लंबित सरयू परियोजना पर योगी सरकार ने काम शुरू किया है। संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, विधायक ब्रजेश रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी, भाजपा नेता प्रमोद सिंह, लाल सिंह, निर्लेश दीक्षित, अखिलेश गुप्ता, शिवम बाजपेई व सचिन शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed