फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों की पदयात्रा

Tue, 10 Aug 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
political
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पुरवा में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा/बीघापुर। कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में पुरवा व बीघापुर तहसील क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा।
विज्ञापन

पुरवा में जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार से मिर्री चौराहे तक पैदल मार्च किया। इस दौरान शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। जिला सचिव विनय त्रिपाठी ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है। परिवार चलाना मुश्किल है। इस दौरान कृपाशंकर बाजपेयी, सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव, ब्लाक अध्यक्ष असोहा मुन्नूलाल, हिलौली राकेश यादव, पुरवा शिवशंकर लोधी, अशोक त्रिपाठी मौजूद रहे। नगर पंचायत बीघापुर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जंगबहादुर सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा बस स्टॉप बीघापुर से होते हुए नागेश्वर नगर, अंबेडकर नगर, सब्जी मंडी होते हुए संदोही देवी मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। जंगबहादुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें जनविरोधी नीतियां तानाशाही के साथ लागू कर रही हैं। देश को उद्योगपतियों के हाथ में गिरवी रख दिया है। रैली में प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, महामंत्री नीरज पांडेय, अभिषेक सिंह, अनुराग सिंह, चंद्रप्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed