फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

महंगाई के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल रैली

Thu, 05 Aug 2021 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
political
शहर में साइकिल चलाती पूर्व सांसद अन्नू टंडन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। समाजवादी नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने साइकिल चलाकर महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताया। तहसीलवार निकाली गई साइकिल रैली के दौरान कुछ स्थानों पर सपाइयों की पुलिस सेे कहासुनी भी हुई। हालांकि स्थिति बिगड़ने से पहले ही मामला शांत करा लिया गया। रैली से मोहान में लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शहर के रामलीला मैदान से पूर्व सांसद अन्नू टंडन की अगुवाई में सपाइयों ने साइकिल रैली शुरू की। सपाइयों ने कचहरी पुल होते हुए सपा कार्यालय तक साइकिल चलाई। इस दौरान भाजपा सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर होने की बात कही। फिर कार्यालय में जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सदर प्रभारी डॉ. अभिनव कुमार, राजेश मिश्रा, तनवीर खान व शीबू सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अगुवाई में निकाली गई रैली को उनकी पत्नी व पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा यादव ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान लखनऊ-बांगरमऊ रोड पर तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। मेंहदीखेड़ा चौराहे पर रैली समापन के दौरान जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, मंहगाई, लूट, हत्याएं चरम सीमा पर है। ताराचंद्र रावत, योगेश यादव, दीपक देवा, अनवर सिद्दिकी, सेवकलाल रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक इरशाद खां व सपा नेता ब्लाक प्रमुख पति अर्जुनलाल दिवाकर के संयुक्त नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। याकूब अली सिद्दीकी, सुजा मियां, शिवनाथ पाल, पप्पू त्रिवेदी, जिला पंचायत सदस्य अंजर अहमद शामिल रहे। सपा नेता मुन्ना अल्वी, संजीव त्रिवेदी ,शरीफ खान ने भी साइकिल रैलियां निकाली। गंजमुरादाबाद में सपा नेता विवेक पटेल के नेतृत्व में सिरधरपुर से निकाली गई साइकिल रैली को उनकी पत्नी व ब्लाक प्रमुख संध्या पटेल ने फीता काटकर रवाना किया। विवेक पटेल ने महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगार पर भाजपा सरकार को घेरा। इस दौरान आजाद प्रधान, लल्लू, ज्ञानेंद्र प्रधान, कमलेश, लाला मौर्या, रानू खां, मेहताब आलम मौजूद रहे।
सपा नेता उत्तमचंद्र लोधी की अगुवाई में मिर्रीकला के एक कालेज से साइकिल रैली निकाली गई। पूर्व विधायक उदयराज यादव मोतेश्वर मंदिर मौरावां से कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली लेकर तहसील मुख्यालय के लिए निकले। ब्लाक रोड पर पुलिस ने बैरीकेडिंग लगा रखी थी। उदयराज आगे बढ़ गए लेकिन पुलिस ने साइकिल व बाइक सवारों का रोक लिया। इस पर पूर्व विधायक वापस लौटे। कोतवाल अजय त्रिपाठी से कहासुनी हुई। बाद में रैली लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और सभा करके योगी सरकार को घेरा। रैली में शामिल सपाई सपा नेता आजम खान की रिहाई के पोस्टर हाथ में लिए थे। हरिकेश यादव, सुनील रावत, बीतेंद्र यादव, कुलदीप यादव मौजूद रहे।

साइकिल रैली में सपा के वरिष्ठ नेता अरुण पटेल पहुंचे। कहा कि प्रदेश में सबसे खराब स्थिति भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र की है। यहां के लोगों को अपनी समस्याओं को बताने के लिए एक भारतीय जनता पार्टी का नेता ढूंढे नहीं मिल रहा। सोनी सिंह परिहार, आनंद पंडित राजू, नरेंद्र प्रताप पासवान, अंजली वर्मा मौजूद रहीं। लालकुआं में अजीत सिंह बॉबी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। गुड्डू शुक्ला, बबलू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह मौजूद रहे।

मोहान में साइकिल रैली निकालते सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव। संवाद

मोहान में साइकिल रैली निकालते सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed