{"_id":"608d93368ebc3e8dbb6594c6","slug":"political-news-unnao-news-knp6262951150","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसके सिर बंधेगा ताज, फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आखिरकार वह घड़ी आ गई जिसका पंचायत चुनाव प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और ग्रामीणों को बेसब्री से इंतजार है। रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। प्रधान समेत अन्य पदों के तीन से चार घंटे बाद परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। किसके सिर जीत का ताज बंधेगा इसका फैसला रविवार को आ जाएगा।
जिले में 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव की वोटिंग हुई थी। इसके बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांगरूम में रखा गया है। प्रधान, बीडीसी, डीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के 26127 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा रविवार को खुलेगा। अभी हर प्रत्याशी अपनी जीत के दावे कर रहा है। उनके समर्थकों के साथ आम लोगों में परिणामों को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है। संबंधित ग्राम पंचायत के प्रत्याशियों को एक निर्धारित समय देकर बुलाया गया है। सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य की गिनती शुरू होगी। जिला प्रशासन ने वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारी पूरी होने का दावा किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी के मुताबिक इस बार एक ही मतपेटी में सभी पदों के मतपत्र रखे गए हैं। पहले सभी मतपत्रों को निकालकर पदवार अलग-अलग रखा जाएगा। इसके बाद वोटों की गिनती चालू होगी।