{"_id":"5df3e1ed8ebc3e87ac771dd8","slug":"police-unnao-news-knp532037914","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए 5 मिनट में पहुंचेगी महिला पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के लिए 5 मिनट में पहुंचेगी महिला पुलिस
विज्ञापन
उन्नाव। हैदराबाद व बिहार कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग है। महिलाओं को मुसीबत से उबारने के लिए अब पीआरवी में पुरुषों के साथ महिला सिपाहियों को भी तैनात किया गया है। किसी भी महिला के मुश्किल में होने की सूचना पर महज 5-10 मिनट में मौके पर पहुंचकर पीड़िता की मदद करेंगी। मुसीबत में फंसी महिला को मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करना होगा। शुक्रवार को डीएम और एसपी ने 25 महिला सिपाहियों की पीआरवी में तैनाती कर 5 वाहनों को पुलिस लाइन से रवाना किया।
डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर जिले में भी डायल 112 वाहनों पर महिला सिपाहियों को तैनात किया गया है। एसपी विक्रांतवीर ने गुरुवार रात जिले के अलग-अलग थाना-कोतवाली में तैनात 25 महिला आरक्षियों की लाइन में आमद करा उन्हें पीआरवी 112 में तैनाती दी है। शुक्रवार दोपहर डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय व एसपी विक्रांतवीर ने डायल 112 में तैनात की गईं सभी महिला सिपाहियों को पुलिस लाइन में प्रशिक्षित किया। मदद मांगने वाली महिला की किस तरह सहायता करनी है, इसके बारे में महिला सिपाहियों को बिंदुवार जानकारी दी गई। एसपी ने महिला सिपाहियों से कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करते हुए खुद को महिला सुरक्षा में सजग प्रहरी साबित करना है। एएसपी उत्तरी विनोद कुमार पांडेय, एएसपी दक्षिणी धवल जायसवाल, सीओ सिटी यादवेंद्र सिंह यादव, आरआई सुभाष चंद्र मिश्र समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
प्रथम चरण में 5 डायल 112 वाहनों में महिला सिपाहियोें की तैनाती की गई है। यह वाहन सदर कोतवाली, गंगाघाट, अचलगंज, सफीपुर व अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कार्यरत रहेंगे।