फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police PRV damaged due to vehicle collision on highway

Unnao News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से पुलिस पीआरवी क्षतिग्रस्त

Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police PRV damaged due to vehicle collision on highway
उन्नाव। हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे पीआरवी वाहन को पक्षी विहार के पास वाहन के पीछे से टक्कर मारने पर वह आगे खड़े वाहन में भिड़ गई। घटना में दो महिला कांस्टेबलों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली की पीआरवी 6595 मंगलवार रात हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी। बुधवार सुबह करीब तीन बजे नवाबगंज पक्षी विहार के पास पीछे आ रहे वाहन ने टक्कर मारी इससे पीआरवी आगे खड़े ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और कांस्टेबल कविता और सीमा को हल्की चोटें आईं हैं। हेड कांस्टेबल विजय प्रताप और दिलीप बाल-बाल बच गए। एंबुलेंस की मदद से नवाबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक राम नारायण सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही। घटना में दो महिला कांस्टेबल को मामूली चोटें आई थीं।
-------------

मछली के जाल में फंसा अजगर
उन्नाव। अजगैन-जनसार मार्ग पर पड़ने वाली बसहा झील में ग्रामीणों की ओर से मछली पकड़ने के डाले गए जाल में अजगर फंस गया। डायल 112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को बताया। वन कर्मी क्षेत्र के बीट प्रभारी कुलदीप वर्मा और सहायक हरिपाल पहुंचे और जाल काटकर अजगर को निकाला। वन रेंज अधिकारी नीरज यादव ने बताया उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed