{"_id":"65fb2b9942b47c6981095a4b","slug":"police-caught-five-vicious-criminals-unnao-news-c-221-1-uno1001-111845-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस ने पकड़े पांच शातिर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस ने पकड़े पांच शातिर अपराधी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (उन्नाव)। माखी और अजगैन पुलिस ने मंगलवार रात नारायणपुर तिराहा के पास संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग लगाई। उसमें कार सवार पांच शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े। उनके पास से तमंचा, रुपये और जेवर बरामद हुए हैं।
मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार कुछ संदिग्ध लोग हसनगंज की ओर जा रहे हैं। इस पर नवाबगंज चौकी इंचार्ज धर्मेंद्रनाथ मिश्रा, अनूप दुबे और माखी थाने के उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र ने पुलिस टीम के साथ मियागंज-मुंशीगंज मार्ग पर नारायणपुर तिराहा के पास संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग शुरू की।
कानपुर के रजिस्ट्रेशन नंबर की मारुति वैन में पांच संदिग्ध युवक नजर आए। सभी को वाहन सहित कोतवाली ले जाकर पूछताछ में कानपुर के महाराजपुर थानाक्षेत्र के कुलगांव द्वितीय निवासी रामशरण सोनी, कानपुर देहात के मूसानगर निवासी फुरकान, मूसानगर निवासी वसीम, मेहराज और कानपुर पनकी के रतनपुर काॅलोनी निवासी गिरिजाशंकर नाम व पता बताया।
विज्ञापन
इन युवकों पर अजगैन, सोहरामऊ, माखी और कानपुर देहात में गैंगस्टर, गोवध निवारण सहित कई मामले दर्ज हैं। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि पांचों के पास से 13,500 रुपये और करीब 30 हजार के जेवर व तमंचा मिला है। सभी को जेल भेजा है।