फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Poetry cafe book book, drenched audience

काव्य कैफे में बही रसधार, सराबोर हुए श्रोता

Mon, 08 Mar 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Poetry cafe book book, drenched audience
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में अमर उजाला की ओर से आयोजित काव्य कैफे में रचनाकारों ने एक से बढ़ कर एक रचनाएं सुनाईं। युवा कवियों ने श्रृंगार की रचनाओं से वाह-वाही लूटी। हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण सखा भाव के प्रेम से श्रोताओं को सराबोर किया। कवि पद्म अलबेला और गीतकार राजीव राज के सुर पर तालियां बजीं।
विज्ञापन

काव्य समारोह का शुभारंभ कानपुर से आए कवि अंसार कंबरी ने सरस्वती वंदना ‘मातु कृपा इतनी कर देना, अपनी वीणा के मीठे स्वर अधरों में भर देना, से किया। उन्होंने ‘कबीरा की चदरिया तानता हूं, सभी धर्मों को उसमें छानता हूं, पढ़ी।
विज्ञापन

अखिलेश द्विवेदी प्रयागराज ने रे मन चल वृंदाधाम, जहां छवि के छवि धाम मिलेंगे रचना सुनाकर तालियां बटोरी। हाथरस के पद्म अलबेला ने ‘जो दिल में है जो जुबां में है वो लिखुंगा मैं, इटावा से आए डॉ. राजीव राज ने ‘दूज का आशीष टीका राखियां बन प्यार की, बेटियां ही घर बनाती हैं दरो-दीवार को’ रचना सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कवि ओम नारायण शुक्ल ने आजकल इस बात की चर्चा बड़े जोरों से है, हर पुराने चोर को खतरा नये चोरों से है और जिले के शुक्लागंज के राहुल पांडेय ने सभी जातियां एक हुईं तो, भारत भव्य बना देंगे’ सुनाई। प्रियंका शुक्ला ने ‘एक तेरा, मेरा पंथ होगा नहीं मुरली परिहार की मैं समंदर रहा रचना सुनाई।
संचालन कर रहे मुकेश श्रीवास्तव ने हुंकार जगो शिवमंगल की, दिनकर के लिखे निबंध जगो को श्रोताओं ने सराहा। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सभी कवियों का स्वागत किया। सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
स्वागत व सम्मान किया
काव्य पाठ से पहले सभी रचनाकारों का अमर उजाला परिवार की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया। शाल व स्मृति चिह्न भेंट किए गए। सामजिक संस्था अभ्युदय सेवा संस्थान को समाज और साहित्यक सेवा के लिए संस्था अध्यक्ष प्रभात सिन्हा व सचिव अनिरुद्ध सौरभ को सम्मानित किया गया।
साहित्यिक संस्था शब्द गंगा के विनय शंकर दीक्षित आशु, ओपी तिवारी, प्रेम सिंह सेंगर, अशोक चौहान को सम्मानित किया गया। सदर विधायक पंकज गुप्त और सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने आयोजन में सहयोगी बने इंडाग्रो के नीरज त्रिवेदी, मैश एग्रो के रंजीत मिश्र, किंग्शन इंटर कालेज के आदिल व विशाल हीरो के देव सिंह को सम्मानित किया।

उन्नाव मेडिकल सेंटर, वसुंधरा साड़ीज, मामा कपड़े वाले, एग्रीकॉम फूड्स, रुस्तम फूड्स, स्टैंर्ड फ्रोजन फूड्स व एओवी के प्रतिनिधियों को भी पुकारा गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में शहर की कवियत्री प्रियंका शुक्ला का सम्मान किया गया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed