{"_id":"62c33c4bdbd5140784237dff","slug":"piller-fell-on-teen-ager-died-unnao-news-knp7058666166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी पर गिरा पुरानी बाजार के गेट का पिलर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी पर गिरा पुरानी बाजार के गेट का पिलर, मौत
विज्ञापन
औरास। शाहपुर तोंदा में बंद पड़ी पुरानी बाजार के पास पिलर किशोरी पर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों न शव रखकर हंगामा किया। मुआवजे की मांग की। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने मदद का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर तोंदा निवासी मंगलू की इकलौती बेटी सोनी (13) सोमवार दोपहर सामान लेने गांव के बाहर स्थित परचून की दुकान जा रही थी।
वह पुरानी बाजार के पास पहुंची थी तभी बाजार गेट का जर्जर पिलर उस पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इकलौती बेटी का शव देख मां लल्लो बदहवास हो गई। उसकी मौत से पिता मंगलू का रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बाजार में रखकर मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हसनगंज कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।