फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   people face difficulltied in travelling after water logging due to rain

89.2 एमएम बारिश, शहरियों को मुश्किल, किसानों को राहत

Wed, 14 Sep 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
people face difficulltied in travelling  after water logging due to rain
उन्नाव। 24 घंटे में हुई 89.2 मिलीमीटर बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया पर लोगों को जलभराव का दंश फिर झेलना पड़ा। कई इलाकों में पानी भरने से आवागमन दूभर हो गया। लोग फिसलते और बच-बचकर निकलते दिखे। बरसात में बिजली संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात से बुधवार शाम तक रुक-रुककर कई बार झमाझम बारिश हुई। इसके कारण एसपी कार्यालय के बाहर, सदर पुलिस चौकी, पूरननगर, क्वेटा तालाब नई बस्ती, रामपुर, बंधूहार आदि मोहल्लों में पानी भरा रहा।
विज्ञापन

गांधीनगर, ईदगाह, इंद्रानगर, डीएसएन कॉलेज रोड, आदर्श नगर, हिरन नगर, पीडीनगर, कृष्णानगर, शिवनगर, सिविल लाइन, कल्याणी, कब्बाखेड़ा, मौहारीबाग, कल्याणी सहित अधिकांश मोहल्लों में घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गड्ढों में पानी भरने से लोग गिरते-संभलते रहे। बारिश के दौरान कब्बाखेड़ा, सिटी, पीडीनगर, इब्राहिमाबाग व कुंदनरोड उपकेंद्र से जुड़े सिविल लाइन, दरोगाबाग, बंधूहार, गांधीनगर, इंद्रानगर, छोटा चौराहा, धवनरोड आदि क्षेत्रों में बिजली संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना परिसर में भरा पानी, फरियादियों को हुई परेशानी
बीघापुर। बारिश से थाना परिसर, सीओ ऑफिस, महिला पुलिस चौकी व महिला हेल्प डेस्क के चारों ओर पानी भर गया। इसके कारण फरियादियों को परेशानी हुई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि पीएनसी के राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के कारण जलनिकासी प्रभावित हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों को भेजकर पानी निकलवाया जाएगा। ईओ राजेश कुमार दुबे ने बताया कि खर्च के सापेक्ष कार्ययोजना बनाकर डीएम को भेजी जा रही है। (संवाद)

धान के लिए बरसा अमृत
बारिश से धान किसान बेहद खुश नजर आए। किसानों को अब धान की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। वहीं अन्य दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि अभी कुछ दिन तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। गुरुवार व शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed