फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   People are getting upset due to slowness in drain construction of VIP area

Unnao News: वीआईपी क्षेत्र के नाला निर्माण में सुस्ती से लोग हो रहे परेशान

Mon, 18 Nov 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
People are getting upset due to slowness in drain construction of VIP area
उन्नाव। शहर के वीआईपी क्षेत्र सिविल लाइन्स में एक किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण में सुस्ती शहर के लोगों के लिए मुसीबत बनी है। मार्च में शुरू हुआ काम जुलाई तक पूरा करना था, लेकिन अभी तक करीब 200 मीटर काम बाकी है। सड़क तक फैली निर्माण सामग्री और उड़ रही धूल से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन्स क्षेत्र में दशकों पुरानी जलनिकासी की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने फरवरी में पुलिस लाइन रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के पास से कब्बाखेड़ा सिटी ड्रेन तक एक किलोमीटर लंबे नाले के निर्माण को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन

इस पर 1.10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ठेकेदार ने मार्च में काम की शुरुआत की। पीडब्ल्यूडी ने जुलाई तक काम पूरा करने की समय सीमा तय की थी, लेकिन नौ महीने बाद भी करीब 800 मीटर ही काम हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम शुरू होने के समय दावा किया गया था कि जुलाई में काम पूरा होने से एक लाख लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। लेकिन नाला निर्माण पूरा न होने से क्षेत्र के मोहल्लों में नालियों की सिल्ट सफाई का काम भी नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर मिट्टी और निर्माण सामग्री फैली होने से यातायात भी प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed