फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   para 44 heat alert

हीट वेव का रेड अलर्ट, तीन दिन बरसेगी आग

Tue, 07 Jun 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
para 44 heat alert
उन्नाव। भीषण गर्मी और तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। जून में पारा लगातार 44 पार चल रहा है। आसमान से मानो आग बरस रही है। दिन में लपट सता रही है और रात में उमस ने नींद उड़ा दी है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर तीन दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक पूर्व की हवा चली।
इसके बाद हवा का रुख बदल गया और पश्चिम की गर्म हवा चलने से तापमान तेजी से ऊपर चढ़ गया। अधिकतम तापमान 44.3 तथा न्यूनतम 26.2 डिग्री रहा। आर्र्दता का प्रतिशत बढ़कर 51 हो गया जबकि पूर्व में ये 45 फीसदी था। लू चलने से लोगों को त्वचा संबंधी रोग होने लगे हैं वहीं डायरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं। गर्म हवा का असर खेती पर भी पड़ा है। सब्जी की फसल सूखने से किसान परेशान हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि मैदानी भागों में हीट वेव चल रही है। इस कारण तापमान बढ़ रहा है। अगले तीन दिन भीषण तपिश रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed