{"_id":"653ab87256561566f1042486","slug":"palledar-fell-due-to-electric-shock-commotion-among-family-members-unnao-news-c-214-1-knj1003-4655-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: करंट लगने से गिरा पल्लेदार, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: करंट लगने से गिरा पल्लेदार, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तार बदलते समय पल्लेदार को करंट लग गया और वह गिर गया। जानकारी पर पल्लेदार के परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
इस कारण पांच घंटे से अधिक समय तक कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप रही। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
नगर में 1.62 करोड़ रुपये से बिजली के तार बदले जा रहे हैं। गुरुवार सुबह 11 बजे तिर्वा रोड पर तार बदलने का काम किया जा रहा था। मोहल्ला पटेल नगर निवासी पल्लेदार मुकेश के केवल छू गया और उसे करंट लग गया, जिससे वह गिर गया। तार बदलवाने का काम देख रहे ठेकेदार ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
सूचना पाकर मुकेश के तमाम परिजन तिर्वा रोड पहुंच गए और अच्छा उपचार कराने और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस कारण तार बदलने के काम को रोक दिया, जिससे नगर की बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई।
पुलिस ने मशक्कत के बाद हंगामा कर रही महिलाओं को समझा शांत कराया। अवर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि शटडाउन लेकर काम किया जा रहा था। मुकेश को बिजली का करंट नहीं लगा है। यदि बिजली आपूर्ति चालू होती तो पोल पर चढ़े कर्मचारियों को पहले करंट लगता। मुकेश के परिजनों का करंट लगने का आरोप गलत है।