फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Outbreaks of diarrhea, teenager's death

डायरिया का प्रकोप, किशोरी की मौत

Sat, 18 Apr 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 18 Apr 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Outbreaks of diarrhea, teenager's death
उन्नाव। मौसम बदलने के साथ ही डायरिया का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिला अस्पताल में एक किशोरी ने इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया जबकि आधा दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


 माखी थानाक्षेत्र के गांव पवई में रहने वाले राजेंद्र ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री प्रीती को पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त आने पर शुक्रवार की भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। लगभग डेढ़ घंटे बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, गदनखेड़ा में रहने वाले सागर ने अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र श्याम, ईदगाह में रहने वाले रामकुमार ने 20 वर्षीय पुत्र रिंकू, पुरवा निवासी कमल ने तीन वर्षीय पुत्री राधिका, शेखपुर निवासी श्याम सुंदर ने 12 वर्षीय पुत्र बृजेश, गांधीनगर निवासी नरेश ने 10 वर्षीय पुत्री शशि, मोती नगर निवासी प्रमोद ने 30 वर्षीय पत्नी आभा, एबीनगर निवासी शादिर अली ने पत्नी असीदन, सरोसी निवासी कल्लू ने 18 वर्षीय पुत्री जाकिरा, शराब मिल निवासी रमेश ने पत्नी रामकली, एबीनगर निवासी अमित ने अपने पुत्र अमिताभ को, अचलगंज निवासी संतोष ने छह वर्षीय पुत्र शेखर व कोरारी के दिनेश ने 6 वर्षीय पुत्र आदर्श को उल्टी दस्त व पेट दर्द होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed