फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए जनहित याचिका दायर

Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
other
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके लिए अधिवक्ता फारूक अहमद ने उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ में जनहित याचिका दायर की है।
विज्ञापन

1985 में कराए गए परीक्षण में ग्राम महोलिया, हरईपुर, ब्योली इस्लामाबाद, रोशनाबाद, भिक्खनपुर गोपालपुर आदि गांव के पानी में फ्लोराइड की मात्रा काफी ज्यादा मिली थी। इसके कुछ वर्षों बाद ग्रामीणों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए ग्राम ब्योली इस्लामाबाद में पानी टंकी की स्थापना की गई थी। बनने के एक वर्ष बाद ही पानी की टंकी खराब हो गई।
विज्ञापन

ग्राम महोलिया के लोग फ्लोराइड युक्त पानी पीने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा अन्य गांव में भी काफी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। गंभीर समस्या को देखते हुए ग्राम इस्माइलपुर आंबापारा निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता व यश भारती सम्मान से सम्मानित फारूक अहमद एडवोकेट ने 20 मई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लोगों को फ्लोराइड रहित जल उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम ने 22 जून को फंड उपलब्ध होते ही पानी टंकी दुरुस्त कराने की बात कही थी। लेटलतीफी देखते हुए फारूक अहमद ने
सोमवार को जनहित याचिका उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ में दायर की। मांग की कि फ्लोराइड रहित शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक गांव में नई तकनीक की पानी की टंकी बनाई जाए। याचिका पर सुनवाई 15 दिसंबर 2022 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed