फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Unnao Crime: Dead body of woman found in pond

Unnao Crime: तालाब में महिला का मिला शव, पति ने बताया मानसिक बीमार

Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Unnao Crime: Dead body of woman found in pond
उन्नाव जिले में बेहटा मुजावर कस्बे से करीब आठ सौ मीटर दूर तालाब में महिला का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। महिला रात में परिजनों को बिना बताए घर से निकली थी। ग्रामीणों ने सुबह शव देख सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पति ने विवाहिता को मानसिक बीमार बताया जबकि मृतका के भाई ने बहनोई पर बहन की हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


बेहटामुजावर कस्बा निवासी व्यक्ति की पत्नी रुचि (35) का शव रविवार सुबह घर से करीब आठ सौ मीटर दूर तालाब में पड़ मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को जानकारी दी। पति ने बताया कि पत्नी काफी समय से मानसिक बीमार चल रही थी। उसका उपचार भी चल रहा था।
विज्ञापन


मानसिक हालत सही न होने से वह आए दिन इधर-उधर निकल जाती थी। पति के मुताबिक शनिवार रात वह घर के दरवाजे छप्पर के नीचे सो रहा था। पत्नी और बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। तभी वह बच्चों को छोड़कर निकल गई। थानाध्यक्ष और सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कब्बाखेड़ा निवासी मृतका के भाई मोहित राठौर ने बताया कि पति ने हत्या कर शव तालाब में फेंका है। भाई की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के चार बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि अभी तक कि जांच में महिला मानसिक बीमार बताई गई है। भाई ने हत्या कर शव फेंके जाने की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed