फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

तहसीलदार कोर्ट में वकीलों की नारेबाजी

Wed, 05 Jan 2022 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
other
सफीपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
सफीपुर। तहसीलदार न्यायालय में दाखिल खारिज के लंबित वादों का समय से निस्तारण न होने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की। आधे घंटे तक नारेबाजी के बाद सभी न्यायालय पहुंचे और तहसीलदार से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं में गुटबाजी हो गई। एक गुट ने विरोध में कान न करने तो दूसरे ने काम करने की बात कही। बाद में कुछ वकीलों ने पूरे मामले पर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता ज्ञानशंकर शुक्ला व हरिप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय में 198 वाद लंबित चल रहे हैं। इसमें सौ दाखिल खारिज के हैं। 98 वाद अभी तक ऑनलाइन ही नहीं किए गए। वादकारी रोजाना चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देख तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं को चेंबर में बुलाया और वार्ता की। तहसीलदार से मिलकर वापस आने के बाद अधिवक्ताओं में दो गुट हो गए।
विज्ञापन

ज्ञानशंकर व हरिप्रकाश कुशवाहा के साथ रहे वकीलों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रामसकल मौर्य को दिया। कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं होता तहसीलदार न्यायालय कार्य से विरत रहेंगे। वहीं अधिवक्ता सत्यनारायण कनौजिया ने तहसीलदार से वार्ता के दौरान सब सही होने की बात कही। कहा कि हम लोग न ही विरोध प्रदर्शन करेंगे और न न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ अधिवक्ता व्यक्तिगत कारणों से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed