{"_id":"6a8bdd4b224073b6fb06ab3e","slug":"elder-brother-kills-younger-brother-by-stabbing-him-in-the-chest-with-a-sickle-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों से रिसता खून: बड़े ने छोटे भाई की हंसिया मारकर की हत्या, पत्नी को दे रहा था गालियां, विरोध पर किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों से रिसता खून: बड़े ने छोटे भाई की हंसिया मारकर की हत्या, पत्नी को दे रहा था गालियां, विरोध पर किया वार
Mon, 24 Aug 2026 11:38 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:38 AM IST
सार
Unnao News: नशे की हालत में बड़ा भाई छोटे भाई की पत्नी को गालियां दे रहा था। विरोध करने पर हंसिया मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकजमालपुर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में हंसिया से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पहले एक दूसरे पर डंडे से वार करने से हत्यारोपी भी घायल हुआ है, उसे बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के चक जमालपुर गांव निवासी दिलीप (23) पुत्र स्व. सुंदर लोधी, बड़े भाई श्रीकिशन के साथ मुंबई में परिवार सहित रहता था।
जून महीने में दिलीप के छोटे भाई कुलदीप की शादी थी। उसी में सभी शामिल होने आए थे। तबसे गांव में ही रहकर खेती कर रहे थे। रविवार रात करीब 10 बजे श्रीकिशन नशे की हालत में घर पहुंचा और दिलीप की पत्नी माधुरी को गाली देने लगा। पत्नी को गाली देने का दिलीप ने विरोध किया तो श्रीकिशन आगबबूला हो गया। इसी बीच दोनों में कहासुनी और बढ़ गई तो श्रीकिशन ने छोटे भाई की शादी में लिए गए कर्ज को अदा करने की भी बात छेड़ दी। इससे विवाद और बढ़ा। दोनों भाइयों में पहले हाथापाई हुई। बाद में एक दूसरे पर डंडे से वार किया। डंडा श्रीकिशन के सिर पर लगने से उसका सिर फट गया।

खून निकलता देख उसने पास में रखा हंसिया उठाया और दिलीप के सीने पर वार कर दिया। वार इतना तेज था कि दिलीप घटनास्थल पर ही गिर गया। परिजन दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डॉक्टर ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर कोतवाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पुरवा स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर बिछिया में भर्ती कराया है। हत्या के बाद घर में कोहराम गया।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पति की मौत से पत्नी माधुरी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि शराब के नशे में विवाद के बाद बड़े भाई ने छोटे की सीने में हंसिया मारकर हत्या कर दी है। हत्यारोपी घायल है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।