फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

पैदल मार्च कर सेना में भर्ती की मांग

Sat, 11 Sep 2021 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
other
कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते एनसीसी कैडेट । संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सेना भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने और एनसीसी की ट्रेनिंग कर चुके युवाओं को प्राथमिकता देने सहित अन्य मांगों को लेकर युवाओं ने पैदल मार्च किया। बाद में प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एडीएम को दिया।
विज्ञापन

हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों की अगुवाई में निराला पार्क में एकत्र हुए युवा पैदल मार्च व नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन एडीएम राकेश कुमार को दिया। संस्था के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने बताया कि सेना में भर्ती न होने से एनसीसी कर चुके युवा निराश हैं। बताया कि अगर सरकार जनरल ड्यूटी की भर्ती करे तो तमाम युवाओं को रोजगार और देश की सेवा का भी मौका मिलेगा। कोविड के कारण जिनकी सेना में भर्ती के लिए आवश्यक आयु सीमा न्यूनतम से अधिक हो गई है उन्हें आयु सीमा में छूट दी जाए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में करीब दो हजार युवा हैं जो सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। लेकिन मौका न मिलने से वह निराश हो रहे हैं। ज्ञापन लेने के दौरान एडीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्रवाई की भी चेतावनी दी। फिर समझाया कि शोर से कार्यालयों और न्यायालयों का काम बाधित होता है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में शिवम कुमार, अनीश कुमार, कुलदीप, अभिषेक यादव, गौतम कुशवाहा, लोकेश कुमार, सुदीप, श्रवण, ब्रजेश, राजेंद्र कुमार, अनुज कुमार, अंकित यादव, सुशील कुमार सहित सौ से अधिक युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed