{"_id":"609578b58ebc3ef6413b1529","slug":"other-unnao-news-knp6272433180","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा कर मांगी कोरोना से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा कर मांगी कोरोना से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पाक रमजान माह के अंतिम जुमा पर रोजेदारों ने कोविड प्रोटोकाल के तहत अलविदा की नमाज अदा की। मस्जिदों में पांच लोगों को नमाज अदा कराई गई। इसलिए अधिकांश लोगों ने घरों पर ही परिवार के लोगों के साथ अलविदा की नमाज अदा करते हुए कोरोना से निजात दिलाने की दुआ मांगी।
चौधराना व जामा मस्जिद सहित शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में अलविदा की नमाज सामाजिक दूरी नियम के तहत पांच-पांच लोगों ने ही अदा की। अन्य लोगों ने तय समय पर अपने परिवारों के साथ घरों में नमाज अदा की। शहरकाजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने कोविड नियमों का पालन करते हुए ईद की नमाज और त्योहार मनाने की अपील की है।
बताया कि चांद बुधवार 12 तारीख को दिखने पर 13 को ईद मनाई जाएगी वरना अगले दिन ईद का ऐलान होगा।
सफीपुर में घरों में नमाज अदा कर रोजेदारों ने कोरोना से निजात की दुआ मांगी। उपजिलाधिकारी राजेंद्र कुमार व कोतवाल हरिकेश राय मस्जिदों सहित क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रहे। बांगरमऊ में रमजान के आखिरी दिन जुमा की नमाज अदा की। मऊ, सुरसेनी, आसत, भटियापुर, मदारनगर, अतरधनी, शीतलगंज व नेवल में भी अलविदा की नमाज अदा की गई।