फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Online application started for Pradhan Mantri Urban Housing Scheme

Unnao News: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Online application started for Pradhan Mantri Urban Housing Scheme
उन्नाव। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इस बार आवेदन फार्म कार्यालय में जमा करने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। पात्र स्वयं या किसी भी जनसुविधा केंद्र से विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर निकाय क्षेत्रों (नगर पालिका व नगर पंचायत) में रहने वाले पात्रों को सरकार प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान देती है। एक आवास पर तीन किस्तों में लाभार्थियों को ढाई लाख की धनराशि दी जाती है। इसमें पहली किस्त 50 हजार, दूसरी किस्त 1.50 लाख और अंतिम किस्त 50 हजार की दी जाती है। जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से पात्रों की सूची तैयार कराकर मुख्यालय भेजी जाती है। पिछली बार 2017 में योजना का शुभारंभ हुआ था। 2024 में योजना के समापन तक 25000 आवेदकों को पक्का आवास दे दिया गया था। इसके बाद योजना बंद कर दी गई थी। अब योजना का द्वितीय चरण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसमें पहली बार ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। जो भी पात्र हैं और उनके पास जमीन है तो आवास निर्माण के लिए उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी के पास पहले से आवास बना है और वह ऊपरी मंजिल पर बनवाना चाहता है तो भी वह योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिए पीएमवाई2.0 साइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भरना होगा। इसमें आधार, बैंक खाता व आय प्रमाणपत्र के साथ प्लाट होने पर रजिस्ट्री और वृद्धि में नगर निकाय की गृहकर की रसीद लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव का आधार होने पर बनवाना होगा निवास प्रमाणपत्र
यदि किसी के पास निकाय क्षेत्र के बाहर या गांव का आधार कार्ड है तो उसे पहले जहां पर किराये पर रह रहा है, वहां का निवास प्रमाणपत्र बनवाना होगा। इसके साथ ही प्लाट की रजिस्ट्री भी लगानी होगी। आय प्रमाणपत्र तीन लाख रुपये सालाना से अधिक का मान्य नहीं होगा।

सीनियर सिटीजन को मिलेंगे 30 हजार अतिरिक्त
केंद्र सरकार ने योजना में पहली बार कुछ नए बिंदु शामिल किए हैं। यदि लाभार्थी सीनियर सिटीजन होंगे तो उन्हें ढाई लाख के अतिरिक्त 30 हजार रुपये मिलेंगे। यानी कुल धनराशि 2.80 लाख रुपये मिलेगी। एक साल में निर्माण पूरा कराने वाले आवेदकों को 10 हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि के रूप में मिलेंगे।


कोट------------
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। साइट खुल गई है। पिछली बार मैनुअल फार्म जमा हुए थे। इस बार सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। अभी आवेदन की कोई अंतिम तारीख घोषित नहीं की गई है। जो भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वह जल्द ही आवेदन कर दें।
- अरविंद कुमार, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed