{"_id":"685c42f6ac659f182f0e5d74","slug":"one-memu-did-not-come-the-other-came-an-hour-late-passengers-are-upset-unnao-news-c-221-1-sknp1054-133108-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक मेमू नहीं आई, दूसरी एक घंटे देर से आई, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक मेमू नहीं आई, दूसरी एक घंटे देर से आई, यात्री परेशान
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर बुधवार को सोनिक, मगरवारा स्थित छमकनाली पुलिया के लोहे के गार्डर पैनल बदलने और ट्रैक की मरम्मत का काम कराया गया। इसके लिए सुबह 10:15 से शाम 5:45 बजे तक ब्लॉक लिया गया था। हालांकि, काम एक घंटे देर से पूरा हो पाया। इससे दोपहर 12:20 बजे कानपुर से लखनऊ के लिए चलने वाली 64212 मेमू शाम को 7:20 पर कानपुर से रवाना होना था, लेकिन वह रात नौ बजे तक नहीं आई।
शाम 7:20 बजे कानपुर से चलने वाली 64214 मेमू भी एक घंटे 15 देर से 8:58 बजे उन्नाव पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुईं वहीं। वहीं बालामऊ और रायबरेली पैसेंजर 23 जून से निरस्त हैं, जबकि आगरा इंटरसिटी बुधवार को केवल कानपुर तक ही आई।
रेलवे ट्रैक और पुलिया की मरम्मत के चलते रेलवे ने बालामऊ पैसेंजर ट्रेन और कानपुर के बीच चलने वाली 54335, 54336 पैसेंजर ट्रेन को 23 से 25 जून के बीच निरस्त रखा है। रायबरेली और कानपुर के बीच चलने वाली 54153 पैसेंजर को 23 से 26 जून के बीच और 54154 को 22 जून से 25 जून तक निरस्त रखा गया।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा इंटरसिटी 12179 और 12180 के रूट को छोटा किया गया। यह ट्रेन 25 जून को कानपुर सेंट्रल स्टेशन तक ही चलाई गई। ट्रैक मरम्मत का काम देर तक चलने से ब्लाॅक एक घंटे देर से खत्म हुआ। इससे 6:45 बजे छपरा एक्सप्रेस और दरभंगा एक्सप्रेस गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट रुकी रहीं। सुबह नई दिल्ली से कानपुर होकर लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का रूट बदल कर बरेली रूट से लखनऊ भेजा गया।
स्टेशन मास्टर सुधांशु मोहन ने बताया कि मंडल कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ट्रेनें 25 तक निरस्त की गईं। सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार से ट्रेनों का संचालन पहले की तरह शुरू हो जाएगा।