{"_id":"654fc364be4041c34204f36b","slug":"one-accused-arrested-for-robbing-a-woman-of-a-chain-search-for-another-unnao-news-c-12-1-knp1074-472169-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला से चेन लूट में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला से चेन लूट में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
Sat, 11 Nov 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोनिक। पति के साथ जा रही बाइक सवार महिला से चार दिन पहले हुई चेन लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है, उसके पास से 14,730 रुपये और लूटी गई चेन बरामद की है। मुख्य आरोपी तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है।
दही थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर निवासी अखिलेश पत्नी अन्नपूर्णा के साथ सात नवंबर को बाइक से शहर के सदर बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। दही थानाक्षेत्र के कटरा गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने अन्नपूर्णा की सोने की चेन लूट ली थी। धक्का मुक्की के दौरान बाइक सवार दंपती और लुटेरे गिर गए थे। लोगों को आता देख बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग गए थे। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबनी शुरू की और आसीवन थानाक्षेत्र के भगराखेड़ा निवासी जीतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई सोने की चेन और 14730 रुपये बरामद किए। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पर आसीवन, अजगैन, माखी और सोहरामऊ में कई मुकदमें दर्ज हैं। घटना में शामिल दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।