फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   On the pretext of getting pension to the old lady, the ruffians crossed the cash and jewellery.

वृद्धा को पेंशन दिलाने का झांसा दे टप्पेबाजों ने पार की जेवर-नगदी

Sun, 02 Oct 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of getting pension to the old lady, the ruffians crossed the cash and jewellery.
उन्नाव। गर्भवती बहू को जिला अस्पताल लेकर आई वृद्धा को दो महिला टप्पेबाजों ने शिकार बनाया। वृद्धावस्था पेंशन दिलाने का झांसा देकर पांच हजार रुपये जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदपुर गांव निवासी सुमन दीक्षित (50) बहू शिखा को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार रात जिला महिला अस्पताल लेकर आई थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे पानी लेने के लिए बाहर आईं। वहीं एक महिला मिली।
विज्ञापन

अपने आप को एक एनजीओ का कर्मचारी बताते हुए वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी ली। न मिलने की बात पता चलने पर पेंशन दिलाने की बात कही।
उसके साथ रही दूसरी महिला से पेंशन दिलाने की पुष्टि भी कराई। इससे वह टप्पेबाज महिलाओं के भरोसे में आ गईं। वृद्धा को बैंक आफ बड़ौदा का फार्म भरवाने की बात कहकर अस्पताल के बाहर ले आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास में नगदी और जेवर होने पर इसका लाभ न मिलने की बात कही। वृद्धा ने बैग में पड़ी पांच हजार की नगदी और जेवर उन्हीं टप्पेबाजों को रखने के लिए दे दिए।
दोनों पानी की बोतल लेकर आने की बात कहकर चली गईं। ठगी की जानकारी पर बेटा अखिलेश उन्हें साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंचा और तहरीर दी। चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed