{"_id":"1381906d58fcd63ecfadca08c8209703","slug":"old-woman-chen-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा से चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मोहल्ला सिविल लाइंस में बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा को धक्का देकर गिरा दिया और सोने की चेन लूटकर भाग निकले। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बंदूहार निवासी बिंदा देवी पत्नी रामनारायण यादव मोहल्ला पूरन नगर निवासी अपनी बहू अवधरानी और पौत्र अमन के साथ गुरुवार शाम को मंदिर गई थीं।
विज्ञापन
देर शाम लौटते समय बिंदादेवी रिक्शे से उतरकर घर जाने लगीं। वहीं बहू व पौत्र उसी रिक्शे से आगे चले गए। जैसे ही बिंदा देवी सड़क से गली में पहुंची पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और सोने की चेन लूटकर भाग निकले। शहर में एसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन