फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   OHE broken, MEMU reached junction 25 minutes late

Unnao News: ओएचई टूटी, 25 मिनट देर से जंक्शन पहुंची मेमू

Thu, 30 Mar 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 30 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
OHE broken, MEMU reached junction 25 minutes late
उन्नाव। ओएचई लाइन टूटने से कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। लाइन टूटने की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया और डाउन लाइन से जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक डाउन लाइन ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन के गंगाघाट रेलवे स्टेशन से गुजरते ही डाउन लाइन की ओएचई लाइन पीछे से टूट गई। इससे बिजली सप्लाई बंद हो गई और लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। ओएचई टूटने और ट्रैक पर मालगाड़ी होने से रेल मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। ओएचई लाइन टूटने की सूचना मिलते ही रेल कर्मियों को टावर वैगन के साथ रवाना कर दिया गया। ट्रेनों को ओएचई लाइन ठीक होने के बाद उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान लगभग दो घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा। इसके चलते आधा दर्जन ट्रेनें जहां तहां खड़ी रहीं। कानपुर से होकर लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में बरौनी ग्वालियर, जम्मूतवी, उद्योगनगरी, मेमू और एक मालगाड़ी प्रभावित रही। मेमू लगभग 25 मिनट देरी से उन्नाव जंक्शन पंहुची। इस दौरान रेल यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed