फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Officers measured the premises but did not get possession of the plot even after two years

Unnao News: अफसरों की चौखट नापी पर दो साल बाद भी नहीं मिला प्लाॅट पर कब्जा

Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Officers measured the premises but did not get possession of the plot even after two years
उन्नाव। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में भी लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे ही एक मामले में प्लॉट पर कब्जा पाने की उम्मीद में दौड़ लगा रहे पीड़ित को दो साल बाद भी न्याय नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

शनिवार को सदर में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में पीड़ित ने डीएम गौरांग राठी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। शहर के एबीनगर डीएसएन काॅलेज रोड निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पत्नी केशाना के नाम से प्लॉट खरीदा था। अब उस प्लॉट पर एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। वह अपने प्लाॅट पर कब्जा पाने के लिए दो साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका है। गंगाघाट हाजीपुर निवासी चंद्रपाल ने बताया कि परियर निवासी एक युवक उनके पास आया था और उसने रोड किनारे जमीन पर पेट्रोल पंप आवंटन कराने का झांसा दिया। इसके एवज में उसे कचहरी ले जाकर एग्रीमेंट की बजाए जमीन का बैनामा करा लिया। उसने कोर्ट में वाद दायर किया तो न्यायालय से अंतरिम राहत दे दी। अब उसे जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है। वह लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन

डीएम के पास 132 मामले आए, जिसमें से मात्र नौ का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष अधिकारियों को निस्तारण के लिए दिए गए। इस दौरान डीएम ने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील परिसर में बैंक आफ इंडिया द्वारा लगाए गए आरओ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा तीन में अध्ययनरत 12 साल के आनंद पांडेय को रेडक्राॅस सोसाइटी द्वारा हियरिंग एंड एवं इलाज के लिए दी गई 69420 रुपये की की चेक डीएम ने प्रदान की। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन/आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करते समय विशेष सावधानी बरतें। जो भी असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होते हैं, अधिकारी उन्हें अच्छे से पढ़े और उसके बाद गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। यहां पर एसपी दीपक भूकर, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा, बीएसए संगीता सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।

----------------------------------
सफीपुर में सीडीओ और बांगरमऊ व हसनगंज में एडीएम ने सुनीं शिकायतें
बांगरमऊ में एडीएम (वित्त राजस्व) सुशील कुमार गोंड के पास 67 शिकायतीपत्र पहुंचे। सात का मौके पर ही निस्तारण हुआ। आलमपुर रेतवा निवासी रामश्री ने दिए गए शिकायतीपत्र में बताया कि बहन ने धोखाधड़ी कर भूमि अपने नाम करा ली है। एसडीएम नम्रता सिंह, सीओ अरविंद कुमार, तहसीलदार रामाश्रय व नायब तहसीलदार दीपक गौतम मौजूद रहे। हसनगंज में एडीएम (न्यायिक) विकास कुमार के पास 124 प्रार्थनापत्र पहुंचे। मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण हुआ। पुरवा में एसडीएम उदित नारायण सेंगर के पास 48 शिकायतें पहुंचीं। दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। क्षेत्र के धन्नीपुर निवासी सुक्खा ने बताया कि उसके नाम घरेलू विद्युत कनेक्शन है। विभाग ने पांच माह का बिल 12389 रुपये भेज दिया। जबकि घर में सिर्फ दो बल्ब ही लगे हैं। पाटन में एसडीएम रणवीर सिंह के पास 46 शिकायतीपत्र पहुंचे। पांच मामलों का निस्तारण किया गया। भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला ने तहसील क्षेत्र की नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने सहित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। सफीपुर में सीडीओ प्रेमप्रकाश मीणा के पास 85 प्रार्थनापत्र पहुंचे। मौके पर मात्र दो का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed